Quantcast
Channel: Search Results for “android”– Techlusive
Viewing all articles
Browse latest Browse all 18592

जानें वह स्मार्टवॉच जिनको मिलेगा एंडरॉयड वियर 2.0 अपडेट

$
0
0
Google Android Wear 20 launched

वियरेबल डिवाइस के लिए एंडरॉयड वियर 2.0 पेश हो चुका है जो कि कुछ स्मार्टवॉच में जल्द ही अपडेट होगा।


गूगल ने वियरेबल डिवाइस के लिए नया एंडरॉयड विरयर 2.0 आॅपरेटिंग सिस्टम लॉन्च किया है। एंडरॉयड वियर 2.0 नाम से पेश किए गए इस नए वर्जन पर आधारित एलजी द्वारा पहली स्मार्टवॉच एलजी वॉच स्पोर्ट और एलजी वॉच स्टाइल को लॉन्च किया गया। गूगल द्वारा नए एंडरॉयड वियर 2.0 में कई नए फीचर्स को भी शामिल किया गया है। इसके साथ ही गूगल ने उन स्मार्टवॉच की भी लिस्ट जारी की है जिन्हे आने वाले समय में एंडरॉयड वियर 2.0 अपडेट प्राप्त होगा।

नया एंडरॉयड वियर 2.0 वर्जन आने वाले स्मार्टवॉच के साथ ही कुछ मौजूदा ब्रैंड की स्मार्टवॉच में भी जल्द ही अपडेट होगा। गूगल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आने वाले कुछ हफ्तों में ASUS ZenWatch 2 और 3, Casio Smart Outdoor Watch, Casio PRO TREK Smart, Fossil Q Founder, Fossil Q Marshal, Fossil Q Wander, Huawei Watch, LG G Watch R, LG Watch Urbane और 2nd Edition LTE, Michael Kors Access Smartwatches, Moto 360 2nd Gen, Moto 360 Women, Moto 360 Sport, New Balance RunIQ, Nixon Mission, Polar M600 और TAG Heuer में
एंडरॉयड वियर 2.0 अपडेट प्राप्त होगा।

इसे भी पढ़ें: एलजी वॉच स्टाइल और वॉच स्पोर्ट लॉन्च, जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

इनमें भारत में उपलब्ध होने वाली स्मार्टवॉच में Asus ZenWatch 3, Asus ZenWatch 2, Huawei Watch, Moto 360 2nd Gen, Moto 360 Women, Moto 360 Sport और Polar M600 Sports Smart Watch शामिल हैं।

अपडेट में पहले के मुकाबले कई नए फीचर्स और बदलाव देखने को मिलेंगे। जहां पहला वर्जन पूरी तरह आपके फोन पर निर्भर था वहीं एंडरॉयड वियर 2.0 का अपना एप स्टोर और वियरेबल के लिए स्वतंत्र एप्स हैं। एंडरॉयड और आईफोन दोनों ही उपभोक्ता एंडरॉयड वियर 2.0 आधारित वॉच का उपयोग कर कई एप्स को एक्सेस कर सकते हैं। जिनमें एक्यूवेदर, एंडरॉयड पे, ब्रिग, फोरस्क्वेयर, गूगल फिट, गूगल मैसेंजर, गूगल प्ले म्यूजिक, लाइफसम, रोबिनहुड, रनकीपर, रनटास्टिक, टेलीग्राम और उबर आदि कई एप्स शामिल हैं।

एंडरॉयड वियर 2.0 में गूगल असिस्टेंट फीचर पर शामिल है। जो कि एंडरॉयड वियर में अंग्रेजी और जर्मन भाषा को सपोर्ट करती है। वहीं आने वाले महीनों में इसमें और भी कई भाषाएं शामिल होंगी। साथ ही आपको एक छोटा सा बदलाव भी देखने को मिलेगा। एंडरॉयड वियर में नया इनपुट मेथड उपयोग किया गया है, जिसमें स्वाइप कर छोटे कीबोर्ड का उपयोग करने के साथ ही स्मार्ट रिप्लाई भी किए जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: फ्री वाई-फाई के लिए पुणे में लगेगा गूगल स्टेशन


Viewing all articles
Browse latest Browse all 18592

Trending Articles