
रंगों का त्यौहार होली महज़ दो दिन दूर है, या कह सकते हैं कि कुछ लोगों के लिए तो ये शुरू हो गया है। तो अगर आप अपनी इस होली को और रंगीन बनाना चाहते हैं तो जरुर इस्तेमाल करें ये ऐप्स।
अगर बात ऐप्स की हो रही है तो आपको बता दें कि आज स्मार्टफ़ोन और ऐप्स ने हमारी जिंदगी में एक अहम् जगह बना ली है। जहां आज डिजिटल इंडिया के द्वारा इंडिया को हाईटेक बनाने की चर्चा चल रही है तो कुछ ऐप्स ने इसमें एक अहम् भूमिका निभाई है, आप कैशलेस ट्रांजेक्शन के साथ साथ आज सब कुछ ऐप्स के माध्यम से ही कर सकते हैं। हमारे जागने से लेकर हमारे सोने तक कुछ ऐप्स हमारे जीवन साथी की तरह हमारा साथ निभा रहे हैं। आज हेल्थ, सरकार, बैंक, मनोरंजन, मैसेजिंग, विडियो, फोटोग्राफी, त्यौहार, और जीवन के अन्य सभी जरुरी कामों के लिए ऐप्स तैयार हैं। आज ऐप्स ही हमारे फ़ोन की रक्षा कर रहे हैं, और ऐप्स के माध्यम से ही लुट पाट भी होने लगी है।
इसे भी देखें: 15000 से कम कीमत में बाजार में उपलब्ध हैं ये स्मार्टफोन
कुलमिलाकर कहें तो ऐप्स आज सब कुछ करने लगे हैं, आप ट्रैफिक में फंसे हैं तो ऐप आपको बता देगा कि आपको अन्य किस रास्ते पर ट्रैफिक नहीं मिलेगा। आपको खाना खाना है आप अपने फ़ोन से ऐप के जरिये अपने आस पास कहीं भी मिनटों में खाना मंगा सकते हैं। इसके अलावा जब बात आती है होली जैसे रंगों भरे त्यौहार की तो इस रंगों में सराबोर त्यौहार को और रंगीन बनाने के लिए इंटरनेट पर बहुत से रंग भरे ऐप्स मौजूद हैं। और आज हम आपको ऐसे ही कुछ ऐप्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी इस होली को और भी रंगों से भर देंगे। ये ऐप्स आपको आसानी से गूगल प्ले स्टोर पर मिल जायेंगे।
होली फोटो इफेक्ट्स
अगर आप सोशल मीडिया पर पर ज्यादा एक्टिव रहते हैं। और अपने दोस्तों को अपनी फोटो भेजना आपको काफी पसंद है तो होली फोटो इफेक्ट्स ऐप आपको एक नया ही एक्सपीरियंस देने वाला है। ये आपकी होली और भी रंग भरी बना देगा। अब अगर आप होली खेलते भी नहीं हैं तो आप इस ऐप के जरिये अपनी फोटो को होली के रंगों से भर सकते हैं। हालाँकि अगर आप होली को खूब एन्जॉय करते हैं तो आपको बता दें कि ये ऐप आपको एक नया ही रूप प्रदान कर देगा। आप इस ऐप को यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं।
होली फोटो फ्रेम्स
जैसे कि नाम से ही पता चल रहा है कि आप इस ऐप केव माध्यम से अपनी होली की फोटो को फ्रेम दे सकते हैं। इस ऐप के माध्यम से आप अपनी तस्वीर को रंगबिरंगे फोटो फ्रेम से जड़ सकते हैं। और आपके दोस्तों को लगेगा कि आपने इस काम को करने के लिए किस चीज़ का इस्तेमाल किया है। इस ऐप के माध्यम से आप सोशल मीडिया पर अपनी एक कूल प्रोफाइल का निर्माण कर सकते हैं। यहाँ जाकर आप ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।
हैप्पी होली 2017 शुभकामनाएं
जैसा कि हम आपको बता ही चुके हैं कि होली को आने में अब महज़ दो दिन का ही समय बचा है, और दो दिन बाद आप होली के रंगों में सराबोर होंगे। हालाँकि कुछ लोग अभी से होली के रंग में रंग गए हैं और उन्होंने होली खेलना शुरू कर दिया है। आपके पास भी होली की शुभकामनाएं के मैसेज आने शुरू हो गए होंगे। अगर आपने अभी तक अपने दोस्तों को होली की शुभकामनाएं नहीं दी हैं और अगर आप चाहते हैं कि आप उन्हें विश करें तो अभी समय है ये ऐप आपकी इसमें मदद कर देगा आपको बता दें कि आपको मैसेज लिखने की जरुरत नहीं है, आपको बस जाकर यहाँ खोजना है जो मैसेज आपको पसंद आता है उसे अपने दोस्तों को बिना कुछ सोचे भेज देना है, ये आपकी होली को इतना आसान बना देगा। तो अगर आप अभी भी सोच रहे हैं कि अपने दोस्तों को विश करने के लिए मैसेज क्या लिखूं तो इस ऐप को यहाँ से डाउनलोड करके अपनी इस समस्या को ख़त्म करें।
एप्पी होली- कलर योर पिक्स
भारत में होली वैसे बड़ी धूमधाम से खेली जाती है, पर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो होली खेलने में पीछे ही रहते हैं और अगर कोई उन्हें रेंज लगा भी देता है तो उससे आनाकानी करके वाला से भाग जाते हैं। हाँ कुछ हैं जो होली खेलना कतो नहीं चाहते लेकिन सोशल मीडिया पर दिखाना हैं कि उन्होंने होली का आनंद लिया है, क्योंकि अगर उन्हें ज़रा सा भी रंग लग जाए तो उसकी सेल्फी लेकर पहले सोशल मीडिया पर दुनिया भर को बता देते हैं। तो अगर आप रंग खेलना नहीं चाहते लेकिन दिखाना चाहते हैं कि आपने होली खेली है तो आपके लिए एक ऐप मौजूद है। जो आपकी तस्वीरों को होली के रंगों से रंग देगा। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप इसे यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं।
होली GIF 2017
तो लीजिये अभी तक तो हम भी फोटो की ही बात कर रहे थे। अब हम बात करते हैं एक ऐसे ऐप के बारे में जो अपने में होली के बहुत से GIF को समाये हुए है। तो अगर आप अपने दोस्तों को होली कुछ अलग अंदाज़ में विश करना चाहते हैं तो आपको ये ऐप काफी पसंद आने वाला है। इसे डाउनलोड करने के लिए यहाँ जाएँ।
इसे भी देखें: इस बदलाव के साथ और आसान होगा व्हाट्सएप पर वीडियो और वॉयस कॉल करना
इसे भी देखें: सैमसंग गैलेक्सी S8 की कुछ और तसवीरें इंटरनेट पर आई नज़र… अफवाहों का लगा अंबार