Quantcast
Channel: Search Results for “android”– Techlusive
Viewing all articles
Browse latest Browse all 18592

इन एप्स से घर बैठे ऑर्डर करें अपना पसंदीदा खाना और पाएं डिस्काउंट

$
0
0
food-home-delivery-stock-image

यदि आप आकर्षक डिस्काउंट के साथ अपना पसंदीदा फूड आॅर्डर करना चाहते हैं तो उसके लिए आप इनमें से किसी भी एप का चयन कर सकते हैं।


अगर आपके पास समय की कमी है और खाना बनाने की टेंशन है तो आप अपना काम छोड़कर तो खाना नहीं बनाएंगे और भूखे रहा नहीं जाएगा। ऐसे समय में बस दिमाग में इतना ही आता है कि कोई खाना अपके घर तक डिलिवर कर दे। वैसे तो आज के समय में पिज्जा और बर्गर जैसे फास्ट फूड को आप आसानी से मंगा सकते हैं। लेकिन, रोटी और सब्जी के लिए आपको होटल का ही रुख करना होता है। लेकिन, आज हम आपको ऐसे खास एप्स के बारे में बता रहें जो पिज्जा और बर्गर के साथ आपका मनचाहा खाना घर पर डिलिवर करते हैं। इसके साथ ही इन एप्स पर आप काफी डिस्काउंट भी पा सकते हैं।

1. FoodPanda
foodpanda-bgr-image
फूडपांड एप की मदद से आप देश के 100 से भी ज्यादा शहरों में खाना अपने फेवरेट होटल से मंगा सकते हैं। इसके साथ ही इस एप की मदद से ऑर्डर करने पर अच्छा डिस्काउंट भी मिलता है। जिन शहरों में इसकी सर्विसेज उपलब्ध हैं, वहां के ज्यादा से ज्यादा रेस्टोरेंट को कवर किया गया है। किसी भी रेस्टोरेंट के मेन्यू के बारे में जान सकते हैं। डिलिवरी एक घंटे में हो जाती है।

इसे भी देखें: मोटोरोला जल्द पेश कर सकती है मोटो टैबलेट, सामने आई जानकारी

2. Zomato
swiggy-zomato-cod-banned
इस एप की मदद से आप अपने घर के पास में मौजूद रेस्टोरेंट की लोकेशन जान सकते हैं। इसके साथ ही आप उन रेस्टोरेंट में अपने लिए टेबल को भी रिजर्व करा सकते हैं साथ ही नियर बाई ऑप्शन अपनाकर अपने आस-पास के रेस्टोरेंट से खाना ऑर्डर कर सकते हैं। वैसे यह एप खासतौर पर रेस्टोरेंट्स का रिव्यू करने के लिए है।

इसे भी देखें: वनप्लस 5 के स्पेसिफिकेशन हुए लीक; ड्यूल रियर कैमरा और 3,600एमएएच बैटरी के साथ हो सकता है लॉन्च

3. Yumist
yumist-box8-notes-notification
अगर बात करें yumist एप की तो इस एप से आप घर जैसा खाना ऑर्डर कर सकते हैं। वहीं, इस एप में आप अपने मील को कस्टमाइज भी कर सकते हैं। धीरे-धीरे यह एप अपनी पहुंची दिल्ली-एनसीआर में बढ़ाता जा रहा है। इस एप में कैशबैक और कई तर के डिस्काउंटा का लाभ भी लिया जा सकता है।

4. Swiggy
swiggy app
खाना आर्डर करने के लिए आप Swiggy एप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस एप की मदद से आप अपने फेवरेट फूड को फेवरेट रेस्टोरेंट से ऑर्डर कर सकते हैं। इस एप में भी यूजर्स को कई तरह के डिस्काउंट मिल सकते हैं।

इसे भी देखें: 4 गजब के कैमरों के साथ लॉन्च किया जा सकता है जियोनी S10 स्मार्टफ़ोन

5. JustEat
food-home-delivery-stock-image
इस एप की मदद से खाना ऑर्डर करने पर आपको अच्छा डिस्काउंट मिल सकता है। इसके साथ ही डिस्काउंट के लिए कई तरह के कूपन कोड भी दिए जाते हैं। देश के कई बड़े शहरों में इसकी मौजूदगी है। इसमें कैश ऑन डिलिवरी का ऑप्शन भी मौजूद है। वहीं, समय-समय पर कई एक्सक्लूसिव ऑफर्स भी चलते रहते हैं।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 18592

Trending Articles