Quantcast
Channel: Search Results for “android”– Techlusive
Viewing all articles
Browse latest Browse all 18592

64GB और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च हो सकता है सैमसंग Galaxy Note 8 स्मार्टफोन

$
0
0
samsung-galaxy-note-8-display-brightness-problem

माना जा रहा है कि सैमसंग Galaxy Note 8 स्मार्टफोन को दो वेरिएंट 64GB और 128GB में लॉन्च किया जा सकता है।


सैमसंग Galaxy Note 8 को लेकर आए दिन नई जानकारी और लीक खबरें सामने आती रहती हैं। वहीं, काफी समय चर्चा हो रही है कि कंपनी इस साल सितंबर में आयोजित होने वाले Internationale Funkausstellung (IFA 2017) में इसे प्र​दर्शित कर सकती है। इसके साथ ही कंपनी Galaxy Note 7 का भी रिफ​र्बिश्ड ​स्मार्टफोन बाजार में उतार सकती है। वहीं, कुछ समय पहले सामने आई नई रिपोर्ट के अनुसार कंपनी Galaxy Note 8 सितंबर से पहले अगस्त के आखिर में लॉन्च करेगी। इसके अलावा अब इस स्मार्टफोन के वेरिएंट के बारे में नई जानकारी सामने आई है।

माना जा रहा है कि सैमसंग Galaxy Note 8 स्मार्टफोन को दो वेरिएंट 64जीबी और 128जीबी में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने सैमसंग Galaxy S8 और Galaxy S8 Plus स्मार्टफोन को 64जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया था। वहीं, कंपनी ने चुनिंदा मार्केट में सैमसंग Galaxy S8 Plus को 6जीबी रैम के साथ 128जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ पेश किया है।

कहा जा रहा है कि सैमसंग Galaxy Note 8 में माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256जीबी तक स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। वहीं, पिछले लीक में फेमस लीकस्टर Evan Blass ने सैमसंग Galaxy Note 8 की कीमत के बारे में जानकारी दी थी। Evan Blass के ट्विट के अनुसार सैमसंग के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन 999 यूरो (लगभग 72,179 रुपए) होगी। इसके साथ ही Evan Blass को कहना है कि इस फोन को सितंबर के आस-पास ही लॉन्च किया जाएगा।

चीन पब्लिकेशन OSEN के मुताबिक, साउथ कोरिया में सैमसंग Galaxy Note 8 स्मार्टफोन की कीमत 1,000 डॉलर हो सकती है। वहीं, नोर्थ अमेरिका, साउथ अमेरिका और यूरोप जैसे अन्य मार्केट में Galaxy Note 8 की कीमत 1,100 डॉलर के आस-पास हो सकती है।

इसे भी देखें: एक बार फिर से Motorola नाम की ओर ही चल पड़ी है कंपनी… कई ट्विटर अकाउंट के नाम Moto से मोटोरोला किये गए

अगर कुछ स्पेक्स पर नजर डालें तो सैमसंग Galaxy Note 8 में 4K रेजल्यूशन के साथ 6.3-इंच का सुपर एमोलेड डिसप्ले हो सकता है। जिसका रेजल्यूशन 3840×2160पिक्सल होगा। वहीं हाल ही में लीक हुई इमेज के मुताबिक Galaxy Note 8 में होम बटन को स्पीकर ग्रिल हटाकर प्रतिस्थापित किया गया है। इसमें बाईं ओर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन स्थित हैं। वहीं दाईं ओर Bixby बटन दिया गया है।

इसे भी देखें: GFXBench पर नजर आया शाओमी ‘riva’ का नया स्मार्टफोन, जानें स्पेसिफिकेशन

इसके अलावा अन्य जानकारियों के अनुसार सैमसंग Galaxy Note 8 क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट या एक्सनोस 9 सीरीज चिपसेट पर पेश हो सकता है। सैमसंग द्वारा हाल ही में Exynos 9 Series 8895 को पेश किया गया जो कि जो 10nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर निर्मित एक आॅक्टा-कोर प्रोसेसर है। मैमोरी की बात करें तो Galaxy Note 8 में 6GB रैम और 256GB इंटरनल मैमोरी हो सकती है।

इसे भी देखें: LG Q6 के नाम से जाना जा सकता है LG G6 Mini स्मार्टफोन


Viewing all articles
Browse latest Browse all 18592

Trending Articles