
आज शाओमी ने वेइबो के माध्यम से बताया कि वह कल यानि की गुरुवार 31 अगस्त को एक प्रमुख घोषणा करने जा रहे हैं।
शाओमी 5 सितंबर को भारत में अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए तैयार है। इस इवेंट में किस डिवाइस को पेश किया जाएगा इस बारे में फिलहाल कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन जानकारी के अनुसार शाओमी अपने डुअल कैमरा से लैस स्मार्टफोन Mi 5X को पेश कर सकती है। वहीं, दूसरी ओर चीन की सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट वेइबो पर शाओमी द्वारा जानकारी दी गई है कि कंपनी कल एक प्रमुख घोषणा करने वाली है।
मौजूदा जानकारी से उम्मीद की जा रही है कि शाओमी कल एक नया स्मार्टफोन पेश कर सकती है। अटकलें हैं कि कल शाम होने वाले समारोह में शाओमी Mi Mix 2 को पेश किया जा सकता है। यहां तक कि शाओमी द्वारा आधिकारिक तौर पर इश बात की टिप दी गई है कि कंपनी कल अपने Mi Mix 2 डिवाइस को पेश कर सकती है। इसे भी देखें: Moto G5 Plus की कीमत में हुई भारी कटौती, जानें अब क्या है नई कीमत
गिजमोचाइन पर वेइबो के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार शाओमी के पब्लिक रिलेशन्स मैनेजर Yang Lin ने एक पोस्ट किया है, जिसमें कहा जा रहा है कि कंपनी कल एक नया स्मार्टफोन पेश करेगी जो कि Mi Note 3 हो सकता है। वहीं, उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस साल के अंत में Mi Mix 2 को पेश करेगी। इसे भी देखें: एंड्राइड वन के शाओमी Mi A1 स्मार्टफोन में हो सकता है फुल स्क्रीन डिसप्ले
हम अब तक जो जानते हैं उसके अनुसार शाओमी Mi Note 3 में 5.7-इंच का डिसप्ले होगा। इसके साथ ही इसमें ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 835 एसओसी के साथ 3 जीबी रैम दी जा सकती है। अफवाहें यह भी हैं कि डिवाइस में स्नैपड्रैगन 836 का उपयोग किया जाएगा, जो कि वर्तमान में एक वृद्धिशील अपडेट होगा। लेकिन, अनुमान है कि स्नैपड्रैगन 836 एसओसी को गूगल पिक्सल 2 और पिक्सल एक्सएल 2 के साथ पेश किया जाएगा। इसे भी देखें: यूट्यूब ने 12 साल बाद किया अपने डिजाइन में बदलाव, अब ऐसा दिखता है नया लुक
फोटोग्राफी के लिए शाओमी Mi Note 3 में EXIF डाटा का पता चला है कि कैमरा एफ/1.8 अपर्चर के साथ 12-मेगापिक्सल सेंसर से लैस हो सकता है। Mi Note 3 को एंड्राइड 7.1.1 नौगट के साथ लॉन्च किया गया जा सकता है जो एमआईयूआई 9 पर आधारित होगा और पावर बैकअर के लिए इसमें 4,000एमएएच की बैटरी के साथ क्विक चार्ज 4.0 दिया जा सकता है। डिवाइस का बेस वेरिएंट को $ 599 (लगभग 39,000 रुपए) की कीमत के आस-पास पेश किया जा सकता है।