Quantcast
Channel: Search Results for “android”– Techlusive
Viewing all articles
Browse latest Browse all 18592

फेसबुक हटा रहा है रोहिंग्या कार्यकर्ताओं के अकाउंट व पोस्ट : रिपोर्ट

$
0
0
Facebook Fake News

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा है कि उनके अकाउंट को बंद किया जा रहा है या पोस्ट को हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि फेसबुक उन्हें सच बोलने देगा।


फेसबुक कथित तौर पर म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों के ‘जातीय संहार’ पर लिखी जाने वाली सामाजिक कार्यकर्ताओंकी पोस्ट को हटा रहा है और इन कार्यकर्ताओं के अकाउंट तक सस्पेंड कर रहा है। ‘डेली बीस्ट’ ने यह जानकारी दी। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा है कि उनके अकाउंट को बंद किया जा रहा है या पोस्ट को हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि फेसबुक उन्हें सच बोलने देगा।

म्यांमार रोहिंग्या मुसलमानों को बांग्लादेश से आए अवैध प्रवासी मानता है जबकि बांग्लादेश उन्हें म्यांमार का नागरिक मानता है। म्यांमार की सरकार ‘रोहिंग्या’ शब्द का इस्तमाल नहीं करती और उनको एक आधिकारिक जाति के रूप में मान्यता नहीं देती, जिसका मतलब है कि उन्हें नागरिकता नहीं दी गई है और जिसका अर्थ यह है कि रोहिंग्या एक तरह से देशविहीन हो गए हैं। इसे भी देखें: गूगल सर्च एप अब iOS यूजर्स को उनके पसंदीदा कॉन्टेंट संबंधित आर्टिकल्स के बारे में जानकारी देगा

फेसबुक प्रवक्ता रुचिका बुधराजा ने बुधवार को डेली बीस्ट से कहा, “हम चाहते है कि फेसबुक एक ऐसी जगह बने जहां लोग विश्वसनीय ढंग से चीजें साझा हों। हम अभियक्ति को सक्षम बनाने और साथ ही सुरक्षित एवं सम्मानजनक अनुभव प्रदान करने के बीच सही संतुलन बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।” बुधराजा ने कहा, “म्यांमार की स्थिति के संदर्भ में हम सावधानीपूर्वक हमारे सामुदायिक मानकों के हिसाब से सामग्री की समीक्षा कर रहे हैं।” इसे भी देखें: 2018 में आने वाले सभी iPhones में हो सकता है Face ID

रहीम नाम का इस्तमाल करने वाले एक कार्यकर्ता ने कहा कि बार-बार उनके खाते को बंद करने के अलावा फेसबुक रोहिंग्या शरणार्थियों पर किए गए उनके व्यक्तिगत पोस्ट को भी हटा देता है। पोस्ट को हटाए जाने के बाद फेसबुक का संदेश कहता है, “हमने इस पोस्ट को हटा दिया है क्योंकि यह फेसबुक के समुदाय मानकों का पालन नहीं करता है।” म्यांमार में इस तरह की कई घटनाएं सामने आई हैं। इसे भी देखें: वनप्लस 3T एंड्राइड 8.0 Oreo बेस्ड HydrogenOS लीक बिल्ड को किया रिसीव


Viewing all articles
Browse latest Browse all 18592

Trending Articles