
अगर आप अपने बच्चों के मनोरंजन के लिए कुछ ऐसे ऐप्स की खोज में हैं, जो उन्हें बोर होने से तो बचाएं ही साथ ही वह सेफ भी हों तो आज हम आपके ऐसे ही कुछ ऐप्स के बारे में बताने वाले हैं।
आज 14 नवम्बर है, और आज के इस दिन को भारत में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। हालाँकि असल में आज के दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु का जन्मदिवस होता है, लेकिन उनके कहने के अनुसार ही आज के इस दिन को बाल दिवस के रूप में हमारे मासूम बच्चों को समर्पित किया जाता है, अब जब हम बाल दिवस को माना रहे हैं, तो हमें बच्चों के लिए कुछ स्पेशल भी करना चाहिए जिससे उनके चेहरे पर ख़ुशी आ जाये। जैसा कि हम यह भी जानते हैं कि आज का जमाना तकनीकी का है, हर ओर इंटरनेट ने अपनी पहुँच बना ली है फिर चाहे वह बच्चों के लिए उनका घर हो या उनका स्कूल, हर जगह इंटरनेट उनकी मदद करता है। खासकर उनकी पढाई में आजकल नेट का एक बड़ा योगदान हो गया है, क्योंकि उन्हें देशी और विदेशी सामग्री बड़ी आसानी से मिल जाती है। और वह दुनिया भर में चल रही हर खबर का पता चलता रहता है।
अब बात आती है कि अगर बच्चे पूरा दिन पढ़ाई और इन सभी गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे, जो कि उनके लिए काफी महत्त्वपूर्ण भी है तो वह अपनी लाइफ को एन्जॉय कब करेंगे। इसके लिए ही आज हम बालदिवस के इस मौके पर हमारे देश के सभी बच्चों के लिए कुछ ऐसे ऐप्स की जानकारी लेकर आ गए हैं, जिनके माध्यम से वह अपने मनोरंजन को अपने हिसाब से ढाल सकते हैं। वैसे तो बहुत से बच्चे इन ऐप्स के बारे में जानते होंगे, और बहुत से पेरेंट्स भी इस बात को जानते होंगे लेकिन अभी भी बहुत से ऐसे बच्चे और पेरेंट्स हैं जो इस बारे में कुछ नहीं जानते हैं तो आइये उन्हें इनके बारे में बताते हैं। इसे भी देखें: InFocus Turbo 5 स्मार्टफोन अब 6,499 रुपए में अमेजन इंडिया पर हुआ उपलब्ध, जानें स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
YouTube Kids App
यह ऐप बच्चों के लिए ही बनाया गया है। इसके अलावा यह काफी साधारण है और आपको फ्री में भी उपलब्ध है। इस ऐप में आप अपने बच्चों के लिए या बच्चे खुद ही विडियो डिस्कवर कर सकते हैं, चैनल के बारे में जान सकते हैं, प्लेलिस्ट भी देख सकते हैं। यहाँ इस ऐप में बच्चों को उनके पसंदीदा सभी कॉन्टेंट मिल जाता है। इसे भी देखें: गूगल ने बाल दिवस को छोड़ इस खास दिन का बनाया डूडल
nexGTv Kids App
क्या आप ऐसे बालपन के बारे में कभी भी सोचा सकते हैं जिसमें मोरल ज्ञान के साथ साथ पंचतंत्र की कहानियां आदि न हों, मैं तो कभी भी ऐसा नहीं सोच सकता हूँ, क्योंकि एक बच्चे के लिए अपनी दादी माँ से ऐसी कहानियाँ सुनना बड़ा ही अलग अहसास होता है। तो अगर आप अपने बच्चे को एक ऐसा एक्सपीरियंस भी देना चाहते हैं तो आपको बता दें कि इसके लिए आपको इस ऐप से सब कुछ मिल जाएगा। इसे भी देखें: Nokia Week: Nokia 6 और Nokia 8 स्मार्टफोन पर मिल रहे हैं ये सबसे ख़ास ऑफर्स
NetflixApp
Netflix सभी उम्र के लोगों के लिए एक टीवी और फिल्म स्ट्रीमिंग सेवा है। इसके अलावा इसमें अलग से एक किड्स फीचर भी है, जहां आप बच्चों से जुडी सभी सामग्री को देख सकते हैं। इस ऐप में आप और भी बहुत कुछ कर सकते हैं। जो बच्चों को काफी पसंद आने वाला है। इसे भी देखें: InFocus Turbo 5 स्मार्टफोन अब 6,499 रुपए में अमेजन इंडिया पर हुआ उपलब्ध, जानें स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Voot App
इस ऐप के बारे में तो आप जानते ही होंगे, क्योंकि आजकल टीवी विज्ञापनों की मदद से इसका काफी प्रचार प्रसार किया जा रहा है। और यह किड्स यानी बच्चों से जुडी सामग्री का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है। यहाँ आप बच्चों की पसंदीदा सीरीज जैसे, मोटू पतलू, छोटा भीम, पोकेमोन, कुंग फु पांडा, डोरा आदि देख सकते हैं। और आप इसमें सिक्यूरिटी पिन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं ताकि आप अपने बच्चों द्वारा देखे गए कॉन्टेंट पर नियंत्रण भी कर पायें। इसे भी देखें: Nokia Week: Nokia 6 और Nokia 8 स्मार्टफोन पर मिल रहे हैं ये सबसे ख़ास ऑफर्स
Nick App
इस ऐप के माध्यम से आप निकेलोडियन पर आने वाले सबसे बेस्ट कॉन्टेंट को कभी भी कहीं भी देख सकते हैं। इसके अलावा आप इसमें कुछ अन्य विडियो, गेम्स का भी आनंद ले सकते हैं। इसे भी देखें: Nokia 5 रिव्यू: दमदार डिजाइन और स्टॉक एंड्राइड के साथ लोगों के दिलों पर राज करने आया
अंत में आपको बाल दिवस की ढ़ेरों शुभकामनाएं। और इन ऐप्स के माध्यम से आप कहीं भी कभी भी अपने बच्चों को बोर होने से बचा सकते हैं। क्योंकि आजकल के बच्चे बहुत जल्दी ही बोर महसूस करने लगते हैं। और इंटरनेट के युग में पैदा होने के कारण वह काफी आगे की भी सोचते हैं। इसलिए यह ऐप्स आपको अपने बच्चों के लिए काफी पसंद आने वाले हैं। इसे भी देखें: Nokia 6 रिव्यु: फ्रॉम फिनलैंड विद लव