Quantcast
Channel: Search Results for “android”– Techlusive
Viewing all articles
Browse latest Browse all 18592

वनप्लस वन में कैसे करें एंडरॉयड 7.1.1 नुगट अपडेट

$
0
0
bgr-oneplus-3-1

यदि आप वनप्लस वन में एंडरॉयड नुगट अपडेट प्राप्त करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको केवल कुछ आसान टिप्स की जानकारी होना जरूरी है।


एंडरॉयड द्वारा लॉन्च किया गया नया वर्जन नुगट अब गूगल डिवाइस समेत कई और स्मार्टफोन में उपलब्ध हो चुका है। ऐसे में स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने भी अपने वनप्लस वन स्मार्टफोन में एंडरॉयड 7.1.1 नुगट अपडेट उपलब्ध करा दिया है। यदि आप वनप्लस वन उपभोक्ता हैं और अपने डिवाइस को एंडरॉयड नुगट पर अपडेट करना चाहते हैं तो कुछ तरीकों की जानकारी होना जरूरी है।

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने भारतीय बाजार में साल 2014 में अपने फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन वनप्लस वन के साथ दस्तक दी थी। इस स्मार्टफोन को सायनोजेन मोड पर पेश किया गया था। जिसे पिछले साल अप्रैल में एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो अपडेट प्राप्त हुआ। वहीं अब इस स्मार्टफोन में गूगल द्वारा लॉन्च किए गए एंडरॉयड नूगट अपडेट को प्राप्त किया जा सकता है।

इसे भी देखें: सैमसंग गैलेक्सी S8 और गैलेक्सी S8 प्लस को लेकर सामने आई ये नई जानकारी

जानें कैसे करें एंडरॉयड 7.1.1 नूगट अपडेट
यदि आप अपने स्मार्टफोन में एंडरॉयड 7.1.1 नूगट अपडेट प्राप्त करना चाहते हैं तो उसके लिए आप कुछ कस्टम रोम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन कस्टम रोम में Lineage OS, Resurrection Remix OS, TugaPower OS और Slim7 शामिल हैं। इसके अलावा आपको एंडरॉयड नूगट के लिए G-apps पैकेज की भी आवश्यकता होगी।

ध्यान देने योग्य बात है कि यदि आप पहले से एंडरॉयड बीटा प्रोग्राम पर रजिस्टर्ड हैं तो नया एंडरॉयड वर्जन आने पर आपको ओटीए की मदद से अपडेअट प्राप्त होगा। यदि ऐसा नहीं है तो उपभोक्ता अपने स्मार्टफोन में Settings > About > System Updates पर जाकर अपडेट देख सकते हैं और ​यदि यहां अपडेट उपलब्ध है तो डाउनलोड कर उसे इंस्टॉल कर सकते हैं।

इसे भी देखें: फेसबुक टीवी सेटअप बॉक्स के लिए बना रहा एप

वहीं उपभोक्ता कस्टम रोम की मदद से भी एंडरॉयड के नए वर्जन का लाभ उठा सकते है और इसके लिए आपको अपने फोन में कस्टम रोम इंस्टॉल करना होगा।

1. कस्टम रोम इंस्टॉल करने से पहले अपने फोन के डाटा का बैकअप ले लें।

2. इसके बाद फोन को रिकवरी मोड पर डालें। इसके लिए फोन के पावर बटन और वॉल्यूम बटन को थोड़ी देर प्रेस करके रखना होगा।

3. थोड़ी देर प्रेस करने के बाद फोन में रिकवरी मोड का आॅप्शन आएगा। यहां से आपको रिकवरी मोड पर क्लिक करें।

4. रिकवरी मोड पर क्लिक करते वक्त थोड़ा ध्यान दें कि कुछ गलत क्लिक न हो जाए। इसके बाद बैकअप पर ​कंफर्म करें और रन करें।

5. बैकअप फिनिश होने तक ​कुछ समय के लिए इंतजार करें। कुछ समय बाद फिर फोन के पावर बटन और वॉल्यूम बटन को प्रेस करें।

6. अब आाप फोन को पीसी से कनेक्ट करें। याद रहे कि इस दौरान फोन कमें डीबगिंग का विकल्प आॅन हो। य​ह विकल्प डेवलपर्स आॅप्शन में मिलेगा।

7. अब जो पहले से डाउनलोड किया गया रोम मैनेजर उपलब्ध है। उसे फोन में इंस्टॉल करें। इंस्टॉल होते ही आपका फोन कस्टमाइज हो जाएगा।

इसे भी देखें: गूगल एंडरॉयड 7.1.2 के साथ जल्द पेश करेगा नूगट अपडेट


Viewing all articles
Browse latest Browse all 18592

Trending Articles