
गूगल I/O 2017 इवेंट की शुरूआत आज रात से होने वाली है ऐसे में सभी की नजर इसमें लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट व अपडेट्स पर होगी।
इस साल आयाेजित गूगल की डेवलपर कॉन्फ्रेंस की शुरूआत 17 मई यानि आज रात से होगी। गूगल I/O 2017 डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस का आयोजन माउंटेन व्यू के शोरलाइन एंपीथियेटर, कैलिफोर्निया में 17-19 मई को किया जाएगा। जिसका लाइव स्ट्रीम देखने के लिए यूजर्स इस लिंक पर क्लिक कर सकते है। भारतीय समयानुसार आज रात 10.30 बजे से शुरू होने वाले इस इवेंट में कंपनी द्वारा कई नई घोषणा किए जाने की उम्मीदें हैं। आइए जानते हैं गूगल इस साल नए एंड्राइड आई/ओ 2017 में कौन सी 7 चीजों पर हो सकती है सबकी नजर।
1: एंड्राइड ‘O’ 8.0 वर्जन
हर साल की इस बार भी कॉन्फ्रेंस में एंड्राइड का नया वर्जन प्रदर्शित किया जाएगा। पिछले साल गूगल ने एंड्राइड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नॉगट को इस इवेंट में लॉन्च किया था। वहीं अब इसका अगला वर्जन एंड्राइड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 होगा। गूगल का अगला एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 होगा जिसका नाम अंग्रेजी अल्फाबेट ‘O’ (ओ) से शुरू होगा। एंड्राइड ओ अपडेट के बाद यूजर्स को पुराने डिवाइस में बेहतर बैटरी लाइफ मिलेगी। गूगल एंड्राइड ओ में नया नोटिफिकेशन बार, एडैप्टिव आइकंस, पिक्चर इन पिक्चर फीचर, ऑटोमैटिक टेक्स्ट कॉपींग समेत कई नए फीचर्स शामिल होंगे। नए एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम में नोटिफिकेशंस बिल्कुल नए तरह से और ज्यादा यूजर फ्रेंडिली होंगे। नोटिफिकेशन को यूजर्स अपनी सुविधानुसार 15 मिनट, 30 मिनट या 1 घंटे के लिए सेट कर सकते हैं। इसके अलावा खास फीचर के तौर पिक्चर इन पिक्चर मोड हो सकता है, जिसके जरिए आप वीडियो देखने के साथ ही अन्य एप पर काम कर सकते हैं।
2: फायरबेस
क्लाउड आधारित डेवलपर प्लेटफॉर्म फायरबेस एप डेवलपर्स को अपने ऐप्स को वेब पर और अधिक मजबूती से लाने में सहायता करता है। अनुकूलन या एप के सफलता नियंत्रण जैसे कुछ पहलुओं को सिस्टम में निपटाया जाता है। इसलिए डेवलपर को एप के साथ अधिक पैसा कमाने में सक्षम होना चाहिए, जिनमें से 30 प्रतिशत Google के पास रहता है। फायरबेस एप सेवाओं के विकास, नियंत्रण और निगरानी के लिए एक अभिन्न मंच है। फायरबेस काफी हद तक Microsoft Azure की याद दिलाता है। जो कि क्लाउड डवेलपर्स के लिए बड़ा प्लेटफॉर्म रहा है। ऐसे में गूगल I/O 2017 में कंपनी इसे कुछ बदलावों व अपडेट्स के साथ पेश कर सकती है। इस इवेंट में फायरबेस एक महत्वपूर्ण विषय हो सकता है और इससे जुड़ें कई विषयों पर बात हो सकती है। जैसे कि बिजनेस को कैसे बेहतर किया जाए, एप को कैसे आकर्षक बना सकते हैं, गूगल क्लाउड को कैसे उपयोग करें और सैकड़ों उपयोगकर्ताओं के लिए एप्लिकेशन कैसे उपलब्ध कराएं?
इसे भी देंखे: ऐसे देख सकते हैं गूगल I/O 2017 का लाइव स्ट्रीम
3: गूगल होम 2
गूगल द्वारा पिछले साल डेवलपर कॉन्फ्रेंस I/O 2016 के दौरान ब्लूटूथ स्पीकर गूगल होम को लॉन्च किया गया था। कंपनी द्वारा लॉन्च किया गया गूगल होम एक वायरलेस स्पीकर और स्मार्ट एप्लायंस हब है। जिसे कुछ समय पहले ही कंपनी ने बाजार में उपलब्ध कराया है। पिछले दिनों सामने आई खबर के अनुसार गूगल इसके अपग्रेडेड वर्जन पर काम कर रही है जो वाई-फाई राउटर और मेष नेटवर्क के रूप में भी दोगुना होगा। इस नए गूगल होम को कंपनी गूगल आई/ओ 2017 इवेंट में पेश कर सकती है। गूगल होम मल्टीपल यूजर्स यानि मल्टीपल अकाउंट्स को एक साथ सपोर्ट करने में सक्षम होगा। गूगल होम की बात करें तो यह प्रोडक्ट गूगल के क्रोमकास्ट डिवाइस से ऑडियो व वीडियो स्ट्रीमिंग करने में सक्षम है। इसके अलावा यूजर्स इसका उपयोग कर स्मार्ट अप्लायंस को भी नियंत्रित कर सकते हैं। गूगल होम स्मार्टफोन के साथ भी काम करेगा। अगर आप अपने डिनर रिजर्वेशन को बदलना चाहते हैं तो गूगल होम आपके मुताबिक आपके समय को एडजस्ट कर देगा।
4: गूगल क्रोम को मिलेंगे खास अपडेट
गूगल आई/ओ 2017 में गूगल क्रोम के लिए कई खास अपडेट की घोषणा की जा सकती है। जहां कुछ साल पहले तक गूगल क्रोम सिर्फ एक छोटा ब्लिप था, वहीं अब यह कंपनी के सबसे लोकप्रिय प्रोडक्ट्स में से एक है और यह गूगल क्रोमबुक की बढ़ती लोकप्रियता के कारण है। सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार इस इवेंट में कंपनी द्वारा क्रोम ओएस के बारे में कुछ अपडेट की जानकारी दी जाएगी। जिसके बाद नए गूगल क्रोम में एंड्राइड एप की बढ़ती संख्या को चलाने की क्षमता होगी। वहीं उम्मीद है कि Chromebook प्ले स्टोर के लिए एक गेम-चेंजर का काम कर सकता है, जिसे एंड्राइड एप की बड़ी स्क्रीन और डेस्कटॉप फॉर्म फैक्टर पर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इस कॉन्फ्रेंस का लक्ष्य है कि एंड्राइड एप डेवलपर्स को जानकारी दी जाए की वह कैसे Chromebook में अपने एप को बेहतर बनाए।
इसे भी देंखे: गूगल आई/ओ 2017: एंड्राइड ऐप्स के लिए होगी कॉन्फ्रेंस
5: गूगल असिस्टेंट होगा और स्मार्ट
गूगल आई/ओ 2017 इवेंट में कपंनी पिछले साल लॉन्च किए गए गूगल असिस्टेंट एप के लिए नए अपडेट पेश कर सकती है। जिसके बाद यह पहले की तुलना में काफी बेहतर होगा। गूगल असिस्टेंट को एप्पल के सिरी एप का प्रतियोगी कहा जाता है। इसी साल अप्रैल में गूगल असिस्टेंट को छह अलग-अलग आवाजों के बीच अंतर करने की क्षमता प्राप्त हुई है। हाल ही में इसमें एक और सुविधा को शामिल किया गया है जिसमें यूजर्स को व्यंजन और खाना पकाने की प्रक्रिया के दौरान मार्गदर्शन की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा पिक्सल पर गूगल स्मार्ट होम को डिवाइस को सपोर्ट करने के लिए एक अपडेट प्राप्त हुआ है। गूगल ने गूगल असिस्टेंट SDK के लिए एक डेवलपर बिल्ड को लॉन्च किया है जो कि डेवलपर्स को नए स्किल्स बनाने की सुविधा देता है।
6: वर्चुअल रियलिटी के लिए नए अपडेट
गूगल ने एक साल पहले गूगल I/O 2106 में नया डेड्रीम वीआर हेडसेट लॉन्च किया था। वहीं अब उम्मीद है कि इस साल इवेंट में डेड्रीम के लिए नए हार्डवेयर देखने को मिल सकते हैं। इस इवेंट में कंपनी का वीआर और एरआर दोनों पर होगा और वीआर हेडसेट में नए अपडेट्स के अलावा कंपनी प्रोजक्ट टेंगो पर आधारित नए डिवाइस की भी घोषणा कर सकती है।
इसे भी देंखे: गूगल असिस्टेंट जल्द ही iOS के लिए भी होगा उपलब्ध
7: एंड्राइड वियर 2.0
एंड्राइड स्मार्टफोन बाजार अब और भी दिलचस्प होने वाला है और हम इसका सबूत Google I/O 2017 में देखेंगे। कंपनी का एंड्राइड वियर 2.0 अब तक सबसे बड़ा एंड्राइड वियर अपडेट है और इसके बाद स्मार्टवॉच पहले की तुलना में बेहतर परफॉर्मेंस देने में सक्षम और फंक्शनल व स्वतंत्र होंगी। एंड्राइड वियर 2.0 को पहली बार गूगल I/O 2016 में पेश किया गया था, वहीं अब एंड्राइड वियर एप के लिए एक नया प्ले स्टोर और एक नया इंटरफेस पेश किया जाएगा। साथ ही अब आपकी स्मार्टवॉच में स्मार्ट रिप्लाई करने की सुविधा के अलावा अन्य कई सुधार किए जाएंगे। वहीं कंपनी एक नया कीबोर्ड और गूगल की मशीन लर्निंग द्वारा संचालित हैंडराइटिंग रिकॉग्निशन पेश कर सकती है।
इसे भी देंखे: एक बार फिर ऑनलाइन नज़र आया आगामी वनप्लस 5 स्मार्टफोन