Quantcast
Channel: Search Results for “android”– Techlusive
Viewing all articles
Browse latest Browse all 18592

टाटा मोटर्स के जमशेदपुर संयंत्र में कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

$
0
0
Tata sons

टाटा मोटर्स के जमशेदपुर संयंत्र में चार दिन से चल रही हड़ताल खत्म हो गई।


टाटा मोटर्स के जमशेदपुर संयंत्र में चार दिन से चल रही हड़ताल खत्म हो गई। कंपनी के हड़ताल पर चल रहे अस्थायी कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच इस गतिरोध को समाप्त करने पर आज सहमति बन गई। श्रमिक संगठनों की ओर से प्रति वर्ष 200 अस्थायी कर्मचारियों को पक्का करने के प्रबंधन के प्रस्ताव पर सहमति जताने के बाद आज यह हड़ताल खत्म हुई।

इस संबंध में कल दोनों पक्षों के बीच एक सुलह बैठक की गई थी। इससे पहले श्रमिक संगठन प्रति वर्ष कम से कम 500 कर्मचारियों को पक्का करने की मांग पर अड़े थे। कंपनी में वर्तमान में 4,500 से ज्यादा अस्थायी कर्मचारी हैं। सुलह के बाद कंपनी ने कहा कि संयंत्र में उत्पादन बहाल हो गया है। इस संयंत्र में प्रति दिन करीब 400 वाणिज्यिक वाहन तैयार किए जाते हैं जो हड़ताल के दौरान 60 से 70 तक हो गए थे। इसे भी देखें: जानें Vivo V7+ और Vivo V5 स्मार्टफोन में अंतर

एक आधिकारिक बयान में टाटा मोटर्स ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘कर्मचारी प्रतिनिधियों के साथ हमारी बातचीत सफलतापूर्वक समाप्त हुई और उन्होंने हमारे हर साल 200 कर्मचारियों को स्थायी करने प्रस्ताव की तारीफ की। हम पहले भी इसी तरह कर्मचारियों को स्थायी करते रहे हैं।’’ कंपनी ने कहा कि इसके बाद अस्थायी कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने का निर्णय किया। इसे भी देखें: ये शानदार स्मार्टफोन्स आते हैं स्टॉक एंड्राइड के साथ

कर्मचारियों से संपर्क किए जाने पर उन्होंने इसकी पुष्टि की है और कहा कि 10 सदस्यों वाले एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रबंधन से मुलाकात कर इससे जुड़े सभी मुद्दों को सुलझा लिया है। इसे भी देखें: ऐसे काम करता है स्मार्टफोन में मौजूद फिंगरप्रिंट स्कैनर


Viewing all articles
Browse latest Browse all 18592

Trending Articles